अशोकनगर में 100 वर्ष पुराने स्कूल पहुंचे कलेक्टर:बिल्डिंग का कायाकल्प करने और खेल मैदान सुरक्षित रखने के निर्देश दिए

अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी शुक्रवार को शासकीय माध्‍यमिक स्कूल क्रमांक 1 में पहुंचे। स्कूल भवन करीब 100 साल पुराना है। यहां 290 छात्र-छात्राएं अध्‍यनरत है। कलेक्टर के साथ जिला शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला और सहित स्कूल स्टाॅफ मौजूद था। निरीक्षण के दौरान स्कूल की स्थिति देखने पर कलेक्टर ने कहा कि इसका कायाकल्‍प किया जाएगा। साथ ही 100 वर्ष पुरानी धरोहर को सहेजने के लिए सभी आवश्‍यक प्रयास किए जाएंगे। कलेक्‍टर ने स्कूल का सीमांकन, बांउड्रीवॉल निर्माण और भवन की मरम्‍मत के लिए प्रस्‍ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में बास्‍केटवॉल और वालीबॉल के लिए खेल मैदान सुरक्षित रखने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *