मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अशोकनगर में बिजली कटौती की घोषणा की है। कंपनी के सहायक प्रबंधक के अनुसार, 7 फरवरी 2025 को 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र में केबल क्षमतावृद्धि और प्रतिस्थापन कार्य किया जाएगा। इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अंजय स्टूडियो के पीछे स्थित ट्रांसफॉर्मर से जुड़े आजाद मोहल्ला, इमाम चौकी, पुराना बस स्टैंड और परासर मोहल्ले में बिजली बंद रहेगी। इसी तरह, पुराने होमगार्ड कार्यालय के पास के ट्रांसफॉर्मर से संबंधित गणेश कॉलोनी और बोहरे कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने सूचित किया है कि आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस दौरान असुविधा के लिए सहयोग करें।


