इंदौर में जिला रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा:तनवी, आरवराज और अवनिश ने एकल-युगल में जीते खिताब; मांडवी, पहल और अद्वैत भी चमके

इंदौर में सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 66वीं विधायक ट्राफी जिला मिनी और सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंदौर नगर निगम के महापौर पुण्यमित्र भार्गव ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने दोहरी सफलता हासिल की। तनवी दुबे ने 15 वर्ष बालिका वर्ग में एकल और युगल दोनों स्पर्धाओं में खिताब जीता। इसी तरह, आरवराज सिंह बग्गा ने 15 वर्ष बालक वर्ग में और अवनिश नेकिये ने 13 वर्ष बालक वर्ग में एकल और युगल दोनों खिताब अपने नाम किए। अन्य विजेताओं में पहल चढोकर ने 11 वर्ष बालक वर्ग में और अदवैत पाटीदार ने भी 11 वर्ष बालक एकल वर्ग में खिताब जीता। मांडवी गांधी ने 13 वर्ष बालिका एकल वर्ग में विजय हासिल की। 13 वर्ष बालिका युगल स्पर्धा का खिताब जान्या श्रीवास्तव और जया यादव की जोड़ी ने जीता। नेहरू स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में हुई इस स्पर्धा में 13वर्ष बालिका एकल फाइनल में मांडवी गांधी ने तीसरे क्रम की गिरिजा जाधव को 21-18,16-21, 21-17 से हराकर तीसरा उलटफेर किया। 11वर्ष बालिका एकल फाइनल में दूसरे क्रम की पहल चढोकर ने पहले क्रम की ईश्मन सलूजा को 22-20,21-23,21-11 से हराया। 15 वर्ष बालिका एकल फाइनल में पहले क्रम की तनवी दुबे ने दूसरे क्रम की अर्ना बतरा को 21-12,19-21,21-17 से पराजित किया। 15वर्ष बालिका युगल फाइनल में रेनी अग्रवाल और तनवी दुबे ने जान्या श्रीवास्तव और तमन्ना सिंधा को 21-12,21-15 से हराया। 13वर्ष बालक एकल फाइनल में अवनिश नेकिये ने आराध्य सागर को 21-11,21-2 से मात दी। 13वर्ष बालक युगल फाइनल में अवनिश नेकिये और आराध्य सागर ने दिवेश दोशी और कृदय शाह को 19-21,21-13,21-10 से हराया, 15वर्ष बालक एकल के फाइनल में आरवराज सिंह बग्गा ने वीर खरे को 21-18, 13-7 निवृत्त से पराजित किया, 15 वर्ष बालक युगल फाइनल में आरवराज सिंह बग्गा और वीर खरे ने साइरस जैन और हर्षित पाटोदी को 21-6,21-13 से हराया। 13वर्ष बालिका युगल फाइनल में महू की जान्या श्रीवास्तव और जया यादव ने पहले क्रम की गिरिजा जाधव और ओमिशा मेहता को 21-19,21-11 से पराजित किया, इंदौर नगर निगम महापौर पुण्यमित्र भार्गव और पार्षद मृदुल अग्रवाल, मप्र बैडमिंटन संगठन सह सचिव जावेद खान ने पुरस्कार वितरण किया। 50 हजार रुपए इनामी राशि दी गई अतिथियों का स्वागत इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव आरपी सिंह नैयर,स्पर्धा आयोजन समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी और स्पर्धा सचिव धर्मेश यशलहा ने किया, सुधांशु व्यास ने संचालन किया। स्पर्धा आयोजन समिति अध्यक्ष क्षेत्र 3 भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की ओर से सभी विजेता और उपविजेता को 50 हजार रुपए की इनामी राशि दी गई। विजेता उपविजेता और एकल में सेमीफाइनल खेले खिलाड़ियों को आकर्षक ट्राफी प्रदान की गई। उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार इंदौर बैडमिंटन क्लब के हर्षवर्धन सिंह राजपूत, सरताज अकादमी के तीर्थ गोयल और अशांक मिश्रा को दिया गया। तीनों खिलाड़ियों को सरताज अकादमी ने योनेक्स टी-शर्ट दी, सभी अंपायरों के साथ ही पहली बार प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इंदौर नगर निगम महापौर पुण्यमित्र भार्गव और मप्र बैडमिंटन संगठन सह सचिव जावेद खान ने सरताज अकादमी और इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन की गतिविधियों की सराहना की। जावेद खान छिंदवाड़ा जिला बैडमिंटन संगठन सचिव भी हैं। स्पर्धा आयोजन समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी और स्पर्धा सचिव धर्मेश यशलहा ने बताया कि जिला स्पर्धा में पहली बार मिनी और सब जूनियर में 50 हजार रुपए इनामी राशि दी गई। यह राशि विधायक गोलू शुक्ला की ओर से दी गई। मुकाबले योनेक्स फेदर शटल काकस एएस -2 से हुए। स्पर्धा में युगल में रिकॉर्ड प्रविष्टियां आईं। अधिक प्रविष्टियां होने से स्पर्धा को एक दिन बढ़ाकर पांच दिवसीय करना पड़ा। यह इस साल की पहली जिला रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा हैं। सरताज अकादमी ने 30 साल पूर्ण किए हैं जिस कड़ी में यह पहला आयोजन हैं। मुख्य निर्णायक धर्मेश यशलहा ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *