अश्लीलता को लेकर दूसरे दिन भी कार्रवाई:देवभोग में अश्लील डांस आयोजन से जुड़े 14 गिरफ्तार; सूरजपुर में भी फूहड़ डांस

गरियाबंद जिले में मैनपुर ब्लॉक के उरमाल में अश्लील डांस मामले में पुलिस ने सोमवार को भी कार्रवाई की। मामले में आयोजन समिति के 14 लोगों को देवभोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने की धाराओं के अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। बता दें कि यहां चार दिन तक ओपेरा कार्यक्रम के तहत अश्लील डांस का आयोजन किया गया। इसके लिए बाकायदा एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने अनुमति दी। वे कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित थे। अश्लीलता पर वे जमकर पैसे उड़ाते भी नजर आए। इधर, सूरजपुर जिले में भी अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। ये हुए गिरफ्तारः देवेंद्र उर्फ देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन खान, हरदयाल नागेश, मुकेश अग्रवाल, लाल कृष्ण कश्यप, राजेश कश्यप, सचिन कश्यप, लीलाधर साहू, ललित कौशिक, विकास यादव, जम्बूधर, उमेश यादव शामिल हैं। इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान अश्लील डांस के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया है कि इस आयोजन में अगर नाबालिग पहुंचे हैं तो पड़ताल करें। अगर ऐसा निकले तो आयोजनकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराएं। रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, डिप्टी रेंजर सहित 2 सस्पेंड सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुगेली वाटर फॉल के पास स्थित सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। हालांकि यह करीब डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। उस समय पदस्थ तत्कालीन रेंजर ने कोरबा से एक आर्केस्ट्रा टीम बुलाई थी और रेस्ट हाउस में पार्टी का आयोजन किया गया था। वीडियो में नर्तकियों द्वारा अश्लील डांस किया जा रहा है, जिसमें रेंजर, बीडीसी सदस्य, धान खरीदी केंद्र के प्रभारी और स्थानीय लोग शामिल नजर आ रहे हैं। शेष| पेज 9

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *