छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के एक बालक आश्रम अधीक्षक पर आरोप है कि, वो बच्चों को फोन पर अश्लील वीडियो दिखता था। जिसके बाद वीडियो की तरह एक्ट करने कहता था। नहीं करने पर गालियां देता, पिटाई करता था। वहीं बच्चों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की। जिसके बाद DEO के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, मामला गोंदियापाल बालक आश्रम का है। एक दिन पहले बस्तर कलेक्टर आश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहीं बच्चों ने कलेक्टर को अधीक्षक सुकरु राम बघेल की सारी हरकतें बताई। पहले कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई। फिर अधीक्षक को निलंबित करने कहा। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने अधीक्षक को तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर विकास खंड रहेगा। साथ ही निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वहन भत्ता की पात्रता होगी।


