जिले के एक डैम क्षेत्र में कक्षा 10वीं की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर सोमवार को पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता के अनुसार रविवार को परिचित नाबालिग 17 वर्षीय छात्र के साथ डेम घूमने गई थी। इस दौरान परिचित का नीयत बिगड़ने के बाद शारीरिक संबंध बनाया। दो लोग भी मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाए। जिसके बाद इसमें से एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्र व छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की धमकी देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं उसका दोस्त साथ देता रहा। संबंधित थाने के टीआई के अनुसार रविवार को पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि नाबालिग छात्रा को एक नाबालिग छात्र डैम ले गया। वहां अनैतिक कार्य किया। इस दौरान दो ग्रामीण युवकों ने वीडियो बनाया फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर एक युवक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। जबकि दूसरा युवक सहयोग करता रहा। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 147/2, 127, 62, 49 और 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी वासुदेव विश्वकर्मा (21 वर्ष) और लोमन गोंड़ (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


