बालोद| सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन पहली बार दिन का पारा 33 डिग्री पर पहुंचा। दक्षिण दिशा से ज्यादा मात्रा में नमीयुक्त हवा आ रही है। इस वजह से मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री इजाफा होने का अनुमान है। पिछले चार दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को शाम 7 से रात 8 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 36 फीसदी रही। इस दौरान 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात दूसरे राज्यों में सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आ रही है। जिसके चलते आगे भी तापमान में इजाफा होने का अनुमान है।


