बालोद| होली पर्व पर लोगों की सुरक्षा के लिए जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 300 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 50 से ज्यादा पेट्रोलिंग गाड़ी से दौरा कर बदमाशों पर नजर रखी जाएगी। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में एसपी ने सभी थाने के टीआई को निर्देश दिए हैं।


