असद का बीसीसीआई सेंट्रल जोन अंडर-14 क्रिकेट में चयन

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले के होनहार क्रिकेटर मोहम्मद असद का सेन्ट्रल जोन बीसीसीआई अंडर-14 (पुरुष) राजसिंह डूंगरपुर क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन हुआ है। असद जांजगीर-चांपा जिले से अंडर-14 छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) में चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उपलब्धि जिले के क्रिकेट इतिहास में मील का पत्थर मानी जा रही है। जांजगीर-चांपा क्रिकेट के लिहाज से एक छोटा जिला माना जाता है, जहां संसाधन सीमित हैं और मुकाबले बेहद कठिन। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा को अन्य छोटे जिलों के साथ मिलाकर नॉकआउट लीग खेलनी पड़ी। इस लीग में असद ने एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन करते हुए कई जिलों को शिकस्त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टीम फाइनल में पहुंची, जहां रायगढ़ से कड़े मुकाबले में हारकर उपविजेता रही। हालांकि, इस पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद असद का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जिसके चलते उन्हें ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजा गया। प्लेट कम्बाइड ग्रुप से चुने गए 16 खिलाड़ियों की टीम ने इसके बाद छत्तीसगढ़ के बड़े क्रिकेट जिलों रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ के खिलाफ लीग मुकाबले खेले। यहां भी मोहम्मद असद ने अपने बल्ले और विकेट के पीछे की चुस्ती से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इंदौर में होगी बड़ी परीक्षा वर्ष 2025-26 की प्रतियोगिता 15 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक इंदौर में आयोजित की जा रही है। सेन्ट्रल जोन बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के लिए देशभर से लाखों खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन उनमें से केवल 18 खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ राज्य टीम में स्थान मिला। इन्हीं 18 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में मोहम्मद असद का नाम शामिल होना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *