जांजगीर | अजाक थाना पुलिस ने अनाचार के मामले में आरोपी प्रवीण चतुर्वेदी (35) निवासी पुराना चंदनियापारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता को सहयोग का हवाला देकर परेशान करता रहा। 9 जनवरी को आरोपी ने पीड़िता से गाली-गलौज व मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर उसे गिरफ्तार किया गया।


