भास्कर न्यूज | हजारीबाग जिले में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर एसपी अंजनी अंजन ने अपनी ओर से आंतरिक तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जबकि टेक्निकल सेल अभी से ही एक्टिव हो गया है और असामाजिक तत्व के गतिविधि सोशल मीडिया की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अपनी तैयारी में स्पष्ट कर दिया है कि अफवाह फैलाने वाले और माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वालों की खैर नहीं होगी। एसपी ने इसको लेकर जिले के सभी थान,ा ओपी टीओपी को भी दिशा निर्देश जारी कर दिया है।इधर एएसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले के सभी थाना में जितने हमारे पुलिस बल तैनात हैं उसके अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती होगी। कहां की पुलिस अपनी ओर से सभी पंडालों में गाइडलाइन का बैनर लगाएगा। जिसमें क्या करें क्या ना करें ,विषम परिस्थिति में पुलिस को कैसे सूचित करें वह सारे नंबर भी प्रसारित रहेंगे। बताया कि आयोजकों के लिए भी कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं ।जिसमें आयोजकों को अपने पंडाल में समुचित संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा फायर सेफ्टी की व्यवस्था बनानी होगी। पंडाल में प्रवेश के लिए दो अलग-अलग रास्ते बनाने होंगे ।जिसमें एक महिला और एक पुरुष के लिए होगा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से अपना वॉलंटियर्स तैयार करना होगा और उन वॉलंटियर्स की सूची संबंधित थाना की पुलिस को उपलब्ध कराना होगा। शहरी क्षेत्र में पूजा के दौरान भीड़भाड़ को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए रूट निर्धारण भी किया गया है। रुक निर्धारण को लेकर मैपिंग किया जा रहा है की किधर दोपहिया और किधर चार पहिया वाहनों के प्रवेश वर्जित रहेंगे। शहर में कहां-कहां बैरिकेडिंग होगा यह भी निर्धारित किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ संबंधित थाना की पुलिस के ऊपर होगी।


