परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जयंती मनाई गई

भास्कर न्यूज | हजारीबाग शहर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में युग ऋषि, वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जन्मोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय प्रज्ञा गीतों व गायत्री मंत्र के साथ किया गया। इस मौके पर गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सहयोग करने वाले परिजन सुखदेव यादव तथा तबला एवं हारमोनियम वादक मुकेश कुमार को मंत्र पट्टा एवं साहित्य देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापक मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी डूंगरमल जैन ने कहा की गुरुदेव ने अपना सारा जीवन लोकमंगल के कार्यों में समर्पण कर दिया। आज भी जो गुरुदेव के विचार क्रांति अभियान में लगे हैं उन्हें गुरुदेव का अनुदान वरदान प्राप्त हो रहा है इसके कई उदाहरण है। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के प्रांतीय समन्वयक डॉ ललिता राणा ने कहा कि गुरुदेव ने समाज हित, देश हित में अनेक कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें गर्भस्थ शिशु को संस्कारवान बनाने के लिए पुंसवन संस्कार का कार्यक्रम चलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *