भास्कर न्यूज |केरेडारी केरेडारी धरती के लाल शतरंज खेल के योद्धा सलगा गांव के निवासी उमेश प्रसाद साव के पुत्र प्रभात कुमार होंग-कॉन्ग के बाद अब अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप 2025 में सर्बिया में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। पिछले एक अगस्त से 9 अगस्त के बीच आयोजित एशियन एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप 2025 में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर बेहतर प्रदर्शन किया है। एशियन चेस फेडरेशन और फिडे द्वारा मान्यता प्राप्त राष्टीय एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद उसे यह मौका मिला है। प्रभात इसी वर्ष अहमदाबाद व उड़ीसा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम की कप्तानी कर बेहतर प्रदर्शन किया था। प्रभात अपनी प्रारंभिक पढ़ाई मध्य विद्यालय सलगा से किया फिर नवोदय की परीक्षा में शामिल होकर सफलता पाई, नवोदय विद्यालय बोंगा में पढ़ाई पूरी कर शतरंज खेल को अपना कैरियर बनाया। आज झारखंड राज्य स्तर में शतरंज खेल का कोचर भी है। इसने लगातार शतरंज प्रतियोगिता में राष्टीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। प्रभात ने बताया कि एशिया के श्रेष्ठ एमेच्योर खिलाड़ियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व कर हमें काफी गर्व महसूस हो रहा है। इधर, प्रभात के पिता एक साधारण किसान हैं, रोजी रोटी के लिये सवारी गाड़ी चला कर पूरे परिवार को खुशहाल रखते हैं। लेकिन बेटे की उपलब्धि से काफी खुश है। हालांकि सर्बिया जाने के लिए आर्थिक तंगी इनके आड़े आ रही है। प्रभात को सर्बिया में भारत का झंडा बुलंद करने के लिए कई लोग मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। प्रभात के परिजनों ने कहा कि इस होनहार बच्चे के लिए हम लोगों से भी जो हो सकेगा मदद करेंगे।


