बीजापुर| बीजापुर व्यापारी संघ की मांग पर कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लापरवाही पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। कलेक्टर ने अफसर-कर्मियों को निर्देश देते कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम जागेश्वर कौशल, सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी, डॉ. रत्ना ठाकुर सहित व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।


