सुकमा| सुकमा जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक हुई। जपं अध्यक्ष संतोष इंडो की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही अधूरे निर्माण, प्राथमिक शाला व आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए गए। विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं का फायदा अंतिम व्यक्ति पर पहुंचे, इस पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आश्रम-शालाओं की व्यवस्थाओं पर सुधार लाने कहा गया। उपाध्यक्ष रीना पेद्दी ने भी बैठक में जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान जपं सीईओ निधि प्रधान सहित अन्य मौजूद थे।


