बाइक से पहुंचीं कलेक्टर ग्रामीणों में दिखा भरोसा

भास्कर न्यूज | नारायणपुर शासन की मंशा के अनुरूप जिले के दूरस्थ, दुर्गम क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं एवं मूलभूत सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन बाइक के माध्यम से जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम आदिंगपार एवं धुरबेड़ा पहुंची जिले के अंदरूनी क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित ग्रामों में पहुंचकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, शासकीय संस्थाओं के संचालन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया। धुरबेड़ा पहुंचकर उन्होंने बालक आश्रम छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय व्यवस्था, आवासीय कक्षों की स्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की। भ्रमण के दौरान एडीशनल एसपी अजय कुमार, एसडीएम ओरछा डॉ. सुमित गर्ग, तहसीलदार कोहकामेटा डॉ. अयाज हाशमी, जनपद सीईओ ओरछा लोकेश चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर द्वारा कोड़नार आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बच्चों के पंजीयन की समीक्षा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *