चित्तौड़गढ़ | भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा ने श्रीसांवलियाजी चिकित्सालय में फल वितरण कर मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामनाएं की। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार की अध्यक्षता में सहकारिता मंत्री गौतम दक के जन्मदिन पर पीडित मानवता की सेवा संदेश से हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवणसिंह राव, डूंगरपुर संगठन प्रभारी कमलेश पुरोहित, राजसमंद संगठन प्रभारी हर्षवर्धनसिंह रुद, प्रधान देवेंद्रकंवर, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला महामंत्री रघु शर्मा, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, संजू लड्ढा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, विस संयोजक गौरव त्यागी, चंद्रशेखर सोनी, नंदकिशोर लोहार, ओमप्रकाश योगी, घनश्याम लोठ, लोकेश त्रिपाठी, अशोक पालीवाल, बद्रीलाल गुर्जर, प्रिंस शर्मा, शुभम सुखवाल, नवीन तनेजा, धीरज सुखवाल, पवन गोस्वामी, अनुराधा गालव, हिमांशु सुखवाल, कालू जाट आदि उपस्थित रहे।


