चित्तौड़गढ़ | युवा लोक कला संस्थान ने प्रख्यात फिल्म निर्माता व अभिनेता राज कपूर साहब की 100 वीं जयंती पर बैठक कर श्रद्वांजलि अर्पित की। उनकी फिल्मों और उन पर फिल्माए गए चुनिंदा गीत भी गाए। संरक्षक हेमंत सुहालका की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने नव वर्ष पर संगीत मय मिलन समारोह रखना तय किया। संस्थापक केके शर्मा, डॉ रमेशराव शिंदे, पद्मेश शर्मा, दिलदार ख़ान,अफ़ज़ल ख़ान,राजकुमार सोनी, श्यामसुंदर व्यास, कैलाश लोट, ईशा कंवर आदि उपस्थित थे। संस्था के गायक कलाकार नारकोटिक्स विभाग में कार्यरत ओमप्रकाश शर्मा को सम्मानित किया ।


