अस्पताल में मृत नवजात जन्म लेने पर हंगामा:परिजन अरावली विहार थाने पहुंचे और अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए

अलवर में कालाकुआं स्थित सैटेलाइट अस्पताल में गुरुवार रात को महिला के मृत नवजात पैदा होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने शुक्रवार दोपहर को अरावली विहार थाने में पहुंचकर अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों ने कहा कि प्रसूता बख्तल निवासी आशा देवी है। जिसे एक दिन पहले ही सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि महिला डॉक्टर और स्टाफ ने मरीज को समय पर नहीं संभाला है। जिसके कारण पसूता परेशान होती रही। पूरी रात दर्द होता रहा। लेकिन स्टाफ ने आकर नहीं संभाला। रात को प्रसूता दर्द से परेशान रही। उस समय मरीज के परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ को संभालने के लिए खूब निवेदन किया। लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। शुक्रवार को प्रसूता ने मृत नवजात को जन्म दिया। जिसको लेकर परिजनों का मानना है कि रात को डॉक्टर ने संभाल लिया होता तो नवजात की जान बच सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *