बालोद| जामा मस्जिद में नमाज के बाद इंतेजामिया कमेटी की बैठक हुई। कमेटी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका था। जमात ने मुतवल्ली शाहिद अहमद खान के पिछले कार्यकाल को बेहतर बताया। उनके कार्यों की सराहना की। समाज में रुके विकास कार्यों को पूरा करने के लिए उन्हें फिर से सदर चुना गया। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। शाहिद अहमद खान ने कहा कि जमात ने जो प्रेम, आशीर्वाद और सहयोग दिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। समाज ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।


