कवर्धा| बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरु कृपा युवा कल्याण समिति ने अहिरवार समाज के बच्चों की कॅरियर काउंसिलिंग 14 अप्रैल को रखी है। समिति के अध्यक्ष पूनाराम पनागर ने बताया कि यह कार्यक्रम बोड़ला के भारत भवन में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें अहिरवार समाज के 10वीं-12वीं अध्ययनरत बच्चों की कॅरियर काउंसिलिंग के साथ-साथ कक्षा 4, 5 व 9वीं में अध्ययनरत बच्चों के सर्वे सूची तैयार की जाएगी।


