गुना|महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति होना है। जिले में 74 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 147 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद रिक्त हैं। इसके लिए एमपी ऑनलाइन द्वारा निर्मित ‘चयन पोर्टल’ URL (https://chayan.mpon line.gov.in) के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। चयन पोर्टल पर 31 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 नियत की गई है। 10 ग्राम पंचायतों में खुलेंगी राशन दुकान गुना|जनपद पंचायत गुना एवं बमोरी की 10 ग्राम पंचायतों में राशन दुकान खुलना है। ग्राम पंचायत में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटित करने के लिये जनपद पंचायत बमोरी अंतर्गत लोडेरा, गढलाउजारी, लपचौरा (डोंगरपुर), शेखपुर, ख्यावदा (किशनगढ), खडगपुर एवं कुडका तथा जनपद गुना में रैंझाई, करके की महू एवं डुंगासरा में नवीन दुकानें खोली जाना हैं। उक्त पंचायतों के आवेदन एम राशन मित्र पोर्टल पर किये जाएंगे। आवेदन http://rationmitra.n ic.in/ पर ऑनलाइन होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2026 है। रबी फसल बीमा की अंतिम तिथि कल गुना| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2025-26 में किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की है। किसान अधिसूचित फसलों का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम जमा कर फसल बीमा करवा सकते हैं। गेहूं सिंचित का प्रीमियम 645.75 रुपए, गेहूं असिंचित 393.75 रुपए, चना 504 रुपए और सरसों 481.95 रुपए प्रति हेक्टेयर है। .भागवत कथा कहां : विंध्याचल कॉलोनी समय : दोपहर 2 बजे से


