भाजपा नेता ने लिखा- पटवारी साहब मुझसे 4 हजार मांग रहे हैं

भास्कर संवाददाता | गुना मंगलवार शाम को कलेक्टर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक अपील जारी की। यह प्रभारी सीएमओ मंजुषा खत्री के हवाले से थी। इसमें लोगों से कहा कि कि राजस्व शाखा अंतर्गत संपत्ति कर जमा करने में छूट दिलाने या नामांतरण के नाम पर कोई घूस मांगता है तो इसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारी को दें। इस मैसेज के लोड होते ही प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू कर दिया। सबसे रोचक प्रतिक्रिया तो एक भाजपा नेता की ओर से ही आई। संजीव श्रीवास्तव ने लिखा- मेरे नामांतरण में गुना के एक पटवारी साहब द्वारा 4000 रुपए की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक प्लाट के नामांतरण का मामला है, जो वार्ड क्रमांक 16 में है। इस पर नवीन मोदी ने टिप्पणी की – नेताओं से भी पैसे मांगने से नहीं डरते। इनको ट्रेप कराया जाना चाहिए। प्रेमनारायण यादव ने पूछा – मान्यवर, आपका कौन सा विभाग है, जिसमें अधिकारी बिना पैसे से काम करते हों? एक अन्य नागरिक लालू सेन ने लिखा – नायब तहसीलदार वृत्त मृगवास का हाल भी दिखवा लीजिए। नर्क जैसे हालात बने हुए हैं? अशोक कुमार जोशी ने हेल्पलाइन नंबर मांगा। हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं घूस मांगने वालों की शिकायत करने की अपील तो की गई है, लेकिन कोई नंबर जारी नहीं किया गया। इसलिए सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग हेल्पलाइन नंबर मांग रहे हैं। हालांकि नगर पालिका के मामले में ऐसे मामले में नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता या सीएमओ को शिकायत की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *