आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी की शिकायत

छत्तरपुर| आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 3 की सेविका पद के उम्मीदवार विंदा कुमारी ने सीडीपीओ पर कंचनपुर आंगनबाड़ी केंद्र 3 की सेविका चयन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उसने क्षेत्रीय विधायक सह वित्तमंत्री, डीसी, डीडीसी, एसडीओ से शिकायत कर जांच कर कार्रवाई करते हुए चयनित सेविका को चयनमुक्त कर पुनः निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि सेविका पद के लिए तीन महिला उम्मीदवार ने आवेदन दिया था। चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को क्रमशः 26, 25 व 22 अंक मिले। अधिक क्वालिफिकेशन व मार्क्स रहने के बावजूद भी 26 अंक वाले उम्मीदवार का चयन न करके अन्य उम्मीदवार का चयन किया गया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस मामले पर डीडीसी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *