आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 39 पदों पर भर्ती:एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल से 10 जनवरी तक कर सकती हैं आवेदन

महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हरदा जिले में कुल 39 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 7 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 32 आंगनवाड़ी सहायिका के पद शामिल हैं। यह भर्ती प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन के “चयन पोर्टल” के माध्यम से की जाएगी। ये पद पूरी तरह से अस्थायी, मानदेय आधारित और मानसेवी हैं। इन रिक्तियों में दिसंबर 2025 तक के पद और जनवरी 2026 से जून 2026 तक की संभावित रिक्तियाँ भी सम्मिलित हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदिकाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगी; ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदिका का उसी ग्राम या नगरीय वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहाँ रिक्त पद की पूर्ति की जानी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (12वीं उत्तीर्ण) निर्धारित की गई है। 01 जनवरी 2025 की स्थिति में आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के समय सभी आवश्यक प्रमाण पत्र पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित किया गया है। इच्छुक आवेदिकाएं स्वयं एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर या अधिकृत कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। रिक्त पदों का परियोजना और आंगनवाड़ी केंद्रवार विवरण, भर्ती से संबंधित नियम, शर्तें, पात्रता और अन्य आवश्यक जानकारी चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) तथा विभागीय वेबसाइट (mpwcdmis.gov.in) पर उपलब्ध है। तकनीकी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *