आंगनवाड़ी केंद्रों पर भर्ती, 10 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन:विभिन्न परियोजनाओं में खाली हैं पद, सीधी में एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल से होगी प्रक्रिया

सीधी में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मिश्रा ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। 10 जनवरी तक भर सकेंगे फॉर्म संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदिकाओं को केवल एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन और दावा-आपत्ति ही मान्य होंगे; ऑफलाइन आवेदन या दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए विभिन्न परियोजनाओं में रिक्त केंद्र इस प्रकार हैं: प्रोजेक्ट कुसमी के अंतर्गत कुन्दौर-1 और फुलवा; मझौली के अंतर्गत कंजवार और धनौर; सिहावल के अंतर्गत खुटेली बैगा बस्ती, बारी कोठार उत्तर टोला, बरबंधा गडाई टोला, भटवा टोला, व्यौहार खांड बैगा बस्ती और केसौली। सीधी-2 के अंतर्गत बघवारी-2, अधरीगडई बैगान बस्ती, छिरहट बैगान बस्ती, टोनादह, छिवलहा भुतहवा टोला और सरेठी-2; तथा रामपुर नैकिन-2 के अंतर्गत नौगवा। भदौरा-2, गोतरा-2, बूटू, सेमरा सहित अन्य स्थानों पर पद खाली इसी तरह, आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु रिक्त केंद्र हैं: प्रोजेक्ट कुसमी के अंतर्गत भदौरा-2, गोतरा-2, बूटू, सेमरा, डुहू कुरिया, नवा नगर, कुन्दौर-3, लुरघुटी-2, मेडरा-2 और पिपरहा। मझौली के अंतर्गत ठोंगा-01, चन्दोहीडोल-01 और धनौर-01; सिहावल के अंतर्गत समरदह-1, हटवा खास-4, मेढौली-3, सरदा-2 और भनमारी। सीधी-1 के अंतर्गत महाराजपुर कोठार-1, उपनी-2, डेम्हा-3; तथा रामपुर नैकिन-2 के अंतर्गत पोड़ी-01, उमरिहा-01 और बड़खरा-735।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *