नर्मदापुरम में नए साल पर 44 शराबियों को पकड़ा:ट्राइडेंट कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही बस का ड्राइवर भी नशे में था

साल 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के दौरान नर्मदापुरम पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए। एएसपी अभिषेक राजन और डीएसपी संतोष मिश्रा ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर की कमान अपने हाथ में ली। नशे में बस चला रहा था ड्राइवर, मेडिकल के लिए भेजा एसपी ऑफिस चौराहे पर चेकिंग के दौरान यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा और निरीक्षक सुनीता पटेल ने शिवहरे ट्रेवल्स की एक बस को रोका। जांच में बस ड्राइवर नशे में पाया गया, जो ट्राइडेंट कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रहा था। पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को बस से उतारकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। एक्सयूवी गाड़ी जब्त, ड्रिंक एंड ड्राइव के कई मामले रात करीब 12:45 बजे पुलिस ने शराब पीकर एक्सयूवी गाड़ी चलाते एक ड्राइवर को पकड़ा। वाहन जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ा और उनकी गाड़ियां जब्त कीं। जिलेभर में 44 केस, पुलिस की सख्त चेतावनी नशे में घूम रहे कई असामाजिक तत्वों को भी पकड़ा गया। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में नर्मदापुरम और इटारसी यातायात पुलिस ने 9 केस दर्ज किए, जबकि पूरे जिले में कुल 44 प्रकरण बनाए गए। एसपी साईं कृष्णा थोटा ने लोगों से अपील की कि नए साल का जश्न कानून के दायरे में मनाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं और नियमों का पालन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *