आंधी-थंडरिंग होगा बेअसर, रांची में 11 व 33 केवी लाइन होंगी अंडरग्राउंड

रांची में जीरो पावर कट की समस्या बरकरार है। आंधी-बारिश, थंडरिंग, 11 और 33 केवी लाइन का ब्रेक डाउन इसका मुख्य कारण है। इसको देखते हुए शहर के कई इलाकों में लाइन को अंडरग्राउंड कराया गया। पर शहर को इसका फायदा नहीं मिल पाया। जेबीवीएनएल का दावा है कि जिन क्षेत्रों में ये लाइन अंडरग्राउंड हुए, उन क्षेत्रों में कम ब्रेकडाउन हुए और इसका फायदा बिजली आपूर्ति सुधार पर हुआ। इसे देखते हुए जेबीवीएनएल ने अब रांची के शेष बचे क्षेत्रों के 11 एवं 33 केवी लाइन को अंडरग्राउंड करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के बाद इसका प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इसके बाद योजना को मंजूरी प्रदान करके यह कार्य शुरू कराया जाएगा। सर्वे के दौरान यूटिलिटी संबंधित विभागों और एजेंसियों से भी संपर्क किया जाएगा। भविष्य में 20 से 30 साल तक यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर कोई परेशानी न हो, इसको देखते हुए सर्वे के दौरान वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट, गैस पाइप लाइन कंपनी, टेलीकॉम और पथ निर्माण विभाग से भी संपर्क किया जाएगा। जेबीवीएनएल की कोशिश होगी कि यह काम आसानी से हो और भविष्य में इसको लेकर संबंधित किसी भी विभाग या एजेंसी को कोई दिक्कत न हो। इस दौरान जिन क्षेत्रों में अंडरग्राउंड केबल का काम होगा, वहां के स्थानीय लोगों से भी बात की जाएगी ताकि भविष्य में कोई समस्या न रहे। सुरक्षा के सभी मानकों का ध्यान रखा जाएगा। रांची शहर में 75 प्रतिशत 33 केवी लाइन भूमिगत हो चुके हैं। 25 प्रतिशत बचे शेष लाइन का भूमिगत होना जरूरी है। वहीं करीब 138 किमी 11 केवी यानि 20 प्रतिशत ही ये लाइन भूमिगत हुए हैं। आंधी-पानी में ये लाइन अधिक डिस्टर्ब होते हैं, जिसे शत-प्रतिशत किए जाने की जरूरत है। शेष सभी 11 एवं 33 केवी लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा 33 केवी के ये लाइन हो चुके हैं अंडरग्राउंड ईस्ट डिविजन 11 किमी वेस्ट डिविजन 8 किमी कोकर डिविजन 49.05 किमी सेंट्रल डिविजन 54 किमी न्यू कैपिटल 34 किमी डोरंडा 20 किमी ये क्षेत्र ही मात्र हुए शहर के कवर : सुजाता चौक, मेन रोड, सर्किट हाऊस, न्यू मोरहाबादी, पारस टोली, हिनू, चडरी, शहीद चौक, अपर बाजार व आसपास के इलाके। डिविजन डिविजन वेस्ट डिविजन 8.1 किमी कोकर डिविजन 28.04 सेंट्रल डिविजन 36 किमी न्यू कैपिटल 49 किमी डोरंडा 17 किमी 11 केवी की ये लाइन हो चुकी हैं अंडरग्राउंड ये क्षेत्र हुए कवर… रांची सदर, अरगोड़ा, हरमू, राजभवन, मोरहाबादी इलाका, सेवा सदन इलाका, कांके एरिया, नामकुम एरिया, हटिया-विधानसभा का इलाका, मदर डेयरी, पंडरा, कुसई, एयरपोर्ट, पॉलिटेक्निक, कोकर शहरी, सर्किट हाऊस, पुंदाग, आईटीआई, न्यू मोरहाबादी, हिनू, पारसटोली, हिनू चौक, सुजाता चौक, फिरायालाल एरिया, कचहरी चौक, अपर बाजार, सिरम टोली व आसपास के इलाके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *