नारायणपुर| आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती के अंतर्गत प्रारंभिक मूल्यांकन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची नारायणपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए तैयार की गई है। यह परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा है। किसी को सूची में दर्ज अंकों व अन्य त्रुटि पर दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे निर्धारित तिथि 16 से 24 जनवरी तक कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा लिखित रूप में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।


