बेनूर| नारायणपुर-कोंडागांव मुख्य मार्ग पर माइंस के भारी ट्रक व चार पहिया वाहनों के निर्माणाधीन सड़कों पर चलने से धूल के गुबार उड़ने लगते है एवं मार्ग किनारे दुकानों एवं मार्ग से गुजर रहे बाइक चालकों व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के निर्माण के चलते मार्ग को खोद दिया गया है जिससे बड़ी वाहनों के मार्ग से गुजरने पर बहुत ही ज्यादा धूल के गुबार उड़ने लगते हैं इसकी वजह से सही ढंग से रास्ता भी दिखाई नहीं पड़ता है व इस मार्ग पर तो कहीं-कहीं गड्ढे भी हैं एवं मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। इस ओर जिला प्रशासन को ध्यान देते हुए नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाना चाहिए।


