कोकर में बंद रहीं दुकानें, सब्जी बाजार के पास प्रदर्शनलालपुर चौक में बीच सड़क पर बैठ लोगों ने जताया विरोधपिस्का मोड़ और पंडरा बाजार समिति में बंद रहा असरदार रांची | भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में गुरुवार को राजधानी में आक्रोश दिखा। रांची बंद के दौरान कुछ इलाके की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और सड़क पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, कई इलाके में बंद का मिला-जुला असर रहा। अनिल टाइगर कोकर स्थित शंकर कंपाउंड में 15 साल से ज्यादा समय से रह रहे थे। इस कारण कोकर चौक से लालपुर तक के ज्यादातर दुकानदारों ने स्वत: ही अपनी दुकानें बंद रखीं। सभी प्रशासन व सरकार को ऐसी घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सुबह 10:30 बजे डिस्टलरी पुल पर दोनों तरफ से बल्ली और बांस लगाकर 50 से ज्यादा युवाओं ने गाड़ियों को रोका। दोनों तरफ से आने वाली सभी गाड़ियों को वापस भेज दिया। ये सभी प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। डिस्टलरी के पास लगने वाले सब्जी बाजार के सामने आक्रोश में युवाओं ने सड़क पर टायर भी जलाया। महिलाओं, बच्चों व पुलिस वालों को आगे जाने से रोका। करीब 11 बजे 5-6 की संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा। उन्होंने बांस-बल्ली खुद हटाया और जाम हटवाया। वहीं, लालपुर चौक में भी भाजपा कार्यकर्ता सड़क घेर कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैठे थे। इस कारण कचहरी की तरफ से आने वाली गाड़ियों को आने नहीं दिया जा रहा था। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मेन रोड से लेकर बूटी मोड़ तक पूरे रास्ते में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रहीं। पैतृक गांव में जुमार नदी घाट पर हुआ अनिल टाइगर का अंतिम संस्कार कांके के खटंगा गांव से शवयात्रा निकलते ही प|ी फूट-फूट कर रोने लगीं, उन्हें सहारा देतीं महिलाएं। रांची/कांके | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अनिल टाइगर का शव पीड़ित परिजनों को सौंप दिया। दोपहर लगभग 12 बजे पैतृक गांव गागी खटंगा स्थित घर से अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा निकली। ग्रामीणों व पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में जुमार नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री संजय यादव, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, रामगढ़ विधायक ममता देवी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कांके विधायक सुरेश बैठा, पूर्व विधायक समरी लाल, डॉ. जीतू चरण राम, नीरु शांति भगत, विधायक जयराम महतो, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उपप्रमुख अजय बैठा, जिप सदस्य सुषमा देवी, मनोज वाजपेयी, किरण देवी, संजय महतो, पूर्व जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी आैर हकीम अंसारी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। अनिल टाइगर की शवयात्रा निकली तो पूरा गांव रो पड़ा।


