सरस्वती शिशु मंदिर की वार्षिक परीक्षाफल की आज होगी घोषणा

चाईबासा| पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा के परीक्षाफल की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने कहा कि परीक्षाफल की तैयारी पूरी हो गई है। 28 मार्च, शुक्रवार के दिन प्रातः 8 बजे से अपराह्न 12 बजे तक कक्षा अरुण से नवम तक के अभिभावक अपने बच्चों का परीक्षाफल अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही विद्यालय में होने वाली विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अभिभावकों से अनुरोध है कि वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित होकर भैया-बहनों का उत्साहवर्धन कर परीक्षा फल प्राप्त करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *