भास्कर न्यूज | सरायकेला राजनगर अंचल में बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं होने की वजह से जिला के कई नदी जैसे कि खरकई नदी के घाटों में दिन-रात धड़ल्ले से बालू का अवैध उत्खनन, परिचालन और बिक्री की जा रही है। बालू माफियाओं के लिए राजनगर अंचल में पड़ने वाले कई नदी किनारे बसे हुए गांव शामिल हैं। सरजोमडीह, हेरमा बालू घाट से खुलेआम बालू की चोरी हो रही है। एन्टी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने ट्वीट कर जिला उपायुक्त से खरकाई नदी स्थित हेरमा गुलिया, सरजोमडीह आदि गांव को लेकर संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही की मांग की है। एक ओर राज्य सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कई तरह का योजना शुरू कर जागरुकता अभियान चला रही है। भास्कर न्यूज | राजनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ मलय कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में पंचायत समिति फंड से विकास कार्य का करारनामा हुआ है। उक्त कार्य में प्रगति नहीं है। उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों से आग्रह किया कि कार्य में तेजी लाने के लिए लाभुक समिति से बात कर कार्य में प्रगति लाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रतिनिधि ने कहा कि 104 एम्बुलेंस के लिए चालक की नियुक्ति हो चुकी है। दुर्घटना के समय घायलों को अस्पताल तक लाने में काफी दिक्कत होती थी। अब 104 एम्बुलेंस के लिए कॉल करने पर एम्बुलेंस उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के प्रसव में भी पैसों की मांग की जाती है। स्वास्थ्य केंद्र के कोई भी कर्मचारी के द्वारा रुपयों की मांग करने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। सीडीपीओ की ओर से कहा गया कि महेशकुदर पुंडडुगरी टोला में आंगनबाड़ी सेविका नहीं होने के कारण बच्चों को पोषाहार के साथ सरकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों से आग्रह किया कि इस मामले में कोई विकल्प दें ताकि आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारू रूप से चलाया जा सकें। बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी), बिजली विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें शोकॉज किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, उपप्रमुख सुमना देवी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, नरेश प्रमाणिक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ पृथ्वी राम मार्डी, बिशू हेम्ब्रम, पल्लव खाडंगा, शेखर टुडू आदि उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | चक्रधरपुर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को कुपोषण संबंधित समर अभियान और पोषण ट्रैकर में संधारित कार्यफल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सीडीपीओ बिंदु कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा, जिला समर अभियान संयोजक आलोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान कुपोषण एवं आंगनबाड़ी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सभी सूचकांक जल्द से जल्द अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी कुपोषित बच्चों, गर्भवती माताओं एवं धात्री माताओं की चिकित्सीय जांच को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में काफी संख्या में प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका मौजूद थीं। गोलक | सरायकेला सोलह कलाओं की नगरी कही जाने वाली सरायकेला अपने आप में रंगमंच का इतिहास समेटे हुए हैं। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर इसे याद करना अपने आप में गौरव है। सरायकेला की परंपरागत रंगमंच कला में पुराने समय से नाच पाली का एक विशेष महत्व रहा। जिसके बाद सरायकेला में छऊ नृत्य की उत्पत्ति और उसके उत्थान ने परंपरागत रंगमंच कला नाच पाली को धीरे-धीरे सिमटा दिया। इस दिवस पर वैश्विक सरायकेला छऊ नृत्य कला को याद करना प्रासंगिक होगा। जहां रंगमंच पर नृत्य के माध्यम से विभिन्न भावों में अभिनय करते कलाकारों की एक पहचान उनके स्थिर मुखौटा होता है। जिसे स्थानीय तौर पर मोहड़ा कहा जाता है। सरायकेला छऊ नृत्य कला का मुखौटा अपने आप में एक संपूर्ण कहानी बयान करता है। कला की दृष्टि से यदि उसकी आवाज सुनी तो सरायकेला छऊ नृत्य का मुखौटा कहता है….. मैं भाव युक्त मुखौटा हूं, मैं सरायकेला छऊ हूं, मैं सरायकेला का परिचय हूं और विश्व रंगमंच पर एक अलग स्थान रखता हूं। मुझे समझने के लिए भाषा नहीं अपितु भाव की जरूरत पड़ती है। नर्तन जब मुझे पहन लेता है और ढोल नगाड़ा शहनाई बजने लगती है तब मैं जागृत स्वरूप में दर्शकों के साथ-साथ सारे परिवेश को नचा देने की ताकत रखता हूं। मैं पाउड़ी माटी सरायकेला की आत्मा में बसता हूं। प्रारंभ के परंपरागत परीखंडा शैली के नृत्यों में हामापाटिया मुखौटे का प्रयोग होता था। कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की अवधारणा से परिपृष्ट परिमार्जित सरायकेला छऊ नृत्य शैली में नवरस युक्त भाव वाले मुखौटे का प्रयोग प्रारंभ हुआ। भारत सरकार सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा जूनियर फैलोशिप प्राप्त युवा छऊ मुखौटा कलाकार सुमित महापात्र बताते हैं कि इन मुखौटों को सांचा में नहीं बनाया जाता। इसके लिए शिल्पकार नृत्य भाव की बारीकी को समझ कर अपने हाथों की जादूगरी से निर्माण करते हैं। प्रारंभ के हामापाटिया मुखौटा निर्माता विशिष्ट शिल्पकार स्वर्गीय चंद्र मोहन महापात्र की उत्कृष्ट कलाकारी जगन्नाथ मंदिर के प्राचीन में देखा जा सकता है। उनके बाद उन्हें की ही दायाद शिल्प कुशल स्वर्गीय प्रश्न कुमार महापात्र के परिमार्जित छऊ नृत्य के लिए बनने वाले विभिन्न पात्रों के नवरस से उद्वित स्थाई भाव युक्त मुखौटे अकल्पनीय सृजन रहे हैं। उनके बाद सुशांत कुमार महापात्र इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। जिन्हें इस कला के लिए मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से 1975 में स्कॉलरशिप प्राप्त हुआ। इनके माध्यम से सरायकेला शैली छऊ मुखौटा देश के दिल्ली, मुंबई एवं कोलकाता सहित विदेशों में अमेरिका के न्यूयॉर्क, बर्लिन, विएना में प्रदर्शित किया जा चुका है। विरासत में मिली मुखौटा निर्माण कला को महापात्रा परिवार की तीसरी पीढ़ी सुमित महापात्र द्वारा वर्तमान में आगे बढ़ाया जा रहा है। 38 वर्षीय सुमित महापात्र मात्र 8 वर्ष की आयु में अपने पिता सुशांत कुमार महापात्र से मुखौटा निर्माण कला की शिक्षा हासिल कर अपने पिता के साथ देश और विदेशों में भी इसका प्रदर्शन कर चुके हैं। सुमित को मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया से 2007 में स्कॉलरशिप प्राप्त हुआ। भास्कर न्यूज| खरसावां खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधान सभा का ध्यानाकर्षण कराते हुए खरसावां के आमदा में निर्माणाधीन 500 बेडेड के हॉस्पिटल के शिलान्यास के करीब 12 साल के बाद भी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने का मामला उठाया। हॉस्पिटल के निर्माण के लिए तत्कालीन सरकार द्वारा 153.96 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत ही पूरा हुआ है और वर्तमान में निर्माण कार्य बंद है। योजना का शिलान्यास 2011 में किया गया था। इन 12 वर्षों में हॉस्पिटल बिल्डिंग का शेप स्ट्रक्चर ही खड़ा हो सका है। बिल्डिंग का फर्निशिंग कार्य अभी बाकी है। हॉस्पिटल के शुरू होने से कोल्हान प्रमंडल की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होती। इस हॉस्पिटल के निर्माण कार्य को पूर्ण कराते हुए इसे चालू कराने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया। इस पर सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हॉस्पिटल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। जिस पर झारखंड सरकार स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने अद्यतन कृत कार्रवाई प्रतिवेदन में कहा कि खरसावां में 500 शैय्या वाले अस्पताल भवन निर्माण के लिए कुल 153.96 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। उक्त स्वीकृत्यादेश में यह वर्णित किया गया है कि योजना का निर्माण कार्य रांची में निर्माणाधीन 500 शैय्या वाले अस्पताल भवन के डिजाइन के आधार पर किया जाएगा। इस योजना के लिए निविदा के आधार पर एनबीसीसी लिमिटेड, नई दिल्ली को कार्य आवंटित किया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्य प्रक्रियाधीन है। सरायकेला में निर्माणाधीन 500 शैय्या वाले अस्पताल को चालू करने के लिए प्राप्त पुनरीक्षित प्राक्कलन के समीक्षोपरांत तथा झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा एनबीसीसी लिमिटेड, नई दिल्ली के साथ किए गए एकरारनामा पर निर्णय लेने के बाद अस्पताल निर्माण के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। खरसावां के आमदा में करीब 154 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पांच सौ बेडेड अस्पताल में 103 करोड़ रुपए खर्च हो चुके है। जिसमें से अस्पताल का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो सका है। लगभग 51 करोड़ रुपए शेष बचे हैं। अस्पताल में खर्च की गई राशि में से सिर्फ बिल्डिंग का स्ट्रक्चर ही खड़ा हुआ है। बिल्डिंग का फिनिशिंग का कार्य बाकी है। खरसावां में निर्माणाधीन पांच सौ बेडेड अस्पताल का शिलान्यास 12 नवंबर 2011 में हुआ था। झारखंड सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री सह वर्तमान भारत सरकार के जनजातीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, तत्कालीन स्वास्थ मंत्री हेमलाल मुर्मू एवं तत्कालीन सह वर्तमान परिवाहन मंत्री चंपई सोरेन के द्वारा अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी। गुआ | गुआ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सघन अभियान चलाया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाटाहंटिंग के जंगल में छापेमारी की। यहां महुआ से बनाई जा रही अवैध शराब की जांच की गई। इस दौरान 300 लीटर जावा महुआ शराब और भट्ठी को नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सारंडा के जंगलों में लगातार अभियान चलेगा। अवैध शराब बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस सतर्क है। भास्कर न्यूज |सोनुआ सोनुआ के निश्चिंतपुर गांव में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने एसएस पब्लिक स्कूल निश्चिंतपुर का उद्घाटन फीता काट कर किया। स्कूल का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को जीवन के अच्छाईयों को बताता है। सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार पर भी जोर दिया। मौके पर जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, मारवाड़ी स्कूल चक्रधरपुर के पूर्व प्राचार्य ओम प्रकाश महतो, जिप सदस्य सुहागी मुर्मू ने भी अपने संबोधन में शिक्षा के साथ संस्कार को लेकर बातें कही। मौके पर उप प्रमुख रचना, मुखिया संजीव कांडेयांग, केदारनाथ, स्कूल के संचालक, संजय आदि उपस्थित थे। गोइलकेरा | गोइलकेरा प्रखंड के डालैकेला गांव में आगामी चार अप्रैल से 24 प्रहर हरि संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित होगा। हरि संकीर्तन कार्यक्रम का समापन सात अप्रैल को होगी। हरि संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हरिभक्त रुप युवक संघ डालैकेला के द्वारा किया जा रहा है। हरि संकीर्तन कार्यक्रम को लेकर पश्चिम बंगाल से घनश्याम ठाकुर, देबेन पाण्डे, दुलाल-सेफाली कालिंदी महिला सम्प्रदाय बांकुड़ा, काशीनाथ-दुम्पा पातर बांकुड़ा, गणपति-बृष्टि दास पुरुलिया के अलावा मनोहर दास सरायकेला-खरसावां से संकीर्तन मंडली के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। भास्कर न्यूज | आनंदपुर आनंदपुर प्रखंड के बेड़ाकेंदुदा पंचायत के डुमिरता मध्य विद्यालय परिसर में लगा सोलर युक्त जलमीनार महीनों से खराब पड़ा हुआ है। बता दें की जलमीनार का निर्माण कार्य डीएमएफटी फंड के तहत किया गया था। जलमीनार खराब होने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। विद्यालय के एचएम ने जानकारी देते हुए बताया की स्कूल परिसर के समीप लगा जलमीनार महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे स्कूल के बच्चों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरायकेला | भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में चल रहे कोल इंडिया मैराथन का समापन हुआ। जिसमें सरायकेला प्रखंड अंतर्गत बाटीडीह के संजीव कुमार महतो ने 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ कर 50 प्लस उम्र वर्ग में पुरस्कार में भागीदार रहे। इसी प्रकार गम्हरिया निवासी अचिन्तो प्रमाणिक 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में 60 प्लस उम्र वर्ग मे छठे स्थान में तथा शत्रुसाल निवासी वीरबल सरदार ने 10 किलोमीटर 30 प्लस उम्र वर्ग मे 9 वें स्थान पर रहकर टप 10 में जगह बनाया है। सरायकेला लौटने पर सभी विजय प्रतिभागियों को जोरदार स्वागत किया गया।


