नोवामुंडी| नोवामुंडी बड़ाजामदा खदान क्षेत्र में अवैध खनन, चोरी और तस्करी के बाद अब बोकारो रेलवे साइडिंग में जमा हजारों टन लौह अयस्क पर माफियाओं की नजर है। नोवामुंडी रेलवे बोकारो साइडिंग में हजारों मैट्रिक टन लौह अयस्क, लैंप्स और फाइस जमा है। वर्ष 2010-12 में यहां बड़े पैमाने पर लौह अयस्क की चोरी, तस्करी और अवैध भंडारण हुआ था। उस दौरान काफी हंगामा भी हुआ था। बोकारो रेलवे साइडिंग में अवैध खनन से निकला हजारों टन लौह अयस्क जब्त कर सीज किया गया है। पहले सड़क, रेलवे साइडिंग और प्लॉट से भी अवैध खनन और ओवरलोड लौह अयस्क का परिवहन होता रहा। विधानसभा में भी यह मामला उठ चुका है।


