आइडल स्पोर्ट्स क्लब में 2 फरवरी से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट:60 खिलाड़ियों में 24 महिला खिलाड़ी होंगी शामिल, खेल के माध्यम से खिलाड़ी अहिंसा और मेल-मिलाप का देंगे संदेश

जयपुर के विद्याधर नगर स्थित आइडल स्पोर्ट्स क्लब में एक अनूठे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। आदिनाथ नवयुवक मंडल अंबाबाड़ी द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का पहला सीजन 2 फरवरी 2025 को शाम 5 बजे से शुरू होगा। इस विशेष टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी होंगे। कुल 60 खिलाड़ियों में 24 महिला और 36 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। आयु वर्ग के अनुसार, 24 खिलाड़ी 38 वर्ष से कम आयु के हैं, जबकि 12 खिलाड़ी 38 वर्ष से अधिक आयु के हैं। मंडल के अध्यक्ष दीपक पाटोदी और महामंत्री रोनक गंगवाल ने टूर्नामेंट का पोस्टर लॉन्च करते हुए इस आयोजन की जानकारी दी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक काला और संरक्षक विजय जी सेठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जैन धर्म के प्रमुख सिद्धांत ‘अहिंसा परमो धर्म’ को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेल के माध्यम से समाज में आपसी मेल-मिलाप को मजबूत करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *