केशोरायपाटन में एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रंग ले लिया। रविवार तड़के 4 बजे पत्नी को लेने पहुंचे अजमेर के किशनगढ़ निवासी शहजाद (50) ने मामा ससुर कल्लू खान (62) की चाकू मारकर हत्या कर दी। बचाव का प्रयास करने पर मामा ससुर की पत्नी शहजहां भी घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है। डीएसपी आशीष भार्गव ने बताया कि घटना कच्ची बस्ती में उस समय हुई जब शहजाद गुस्से में घर पहुंचा और पत्नी शबीना को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के दौरान शहजाद ने कल्लू खान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। बीच-बचाव में आईं कल्लू की पत्नी शहजहां भी चाकू के वार से घायल हो गईं। तीन महीने से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण शबीना अपने मामा कल्लू खान के घर रह रही थी। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने कल्लू खान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। घटना के आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू की गई है। पति पत्नि के बीच चल रहा था विवाद
मामा ससुर की हत्या के मामले मे पति-पत्नी के बीच विवाद को अहम कारण माना जा रहा है। शहजाद ओर उसकी पत्नी शबीना के बीच पिछले कुछ महीनों से अनबन चल रही थी। इसी के चलते शबीना अपने मामा के घर तीन महीने से रह रही थी। शहजाद पत्नी को लेने के बहाने आया था। दोनों की शादी को काफी समय बीत चुका है। दोनों के तीन बच्चे बताए जाते है। शहजाद का मूल रूप से ससुराल बारां जिले में हैं, लेकिन उसके सास ससुर की मौत हो चुकी है। इसी के चलते उसकी पत्नी अपने मामा कल्लू के यहां रह रही थी। अकेले रहते थे दंपती
कल्लू ओर उसकी पत्नी शहजहां केशोरायपाटन की कच्ची बस्ती मे अकेले रहते है। घटना के समय कल्लु बाहर बरामदे में सो रहा था जबकि उसकी पत्नी अंदर कमरे में थी। इसी बीच शहजाद ने आवाज लगाई तो कल्लू जाग गया। शहजाद ने अपनी पत्नी शबीना के बारे मे पूछताछ शुरू इसी के दौरान कहा सुनी बढ़ गई और उसने कल्लू पर चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुन कर कल्लू की पत्नी बाहर आई ओर बीच बचाव करने लगी तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। जानकारी में सामने आया है कि मृतक जादू टोने का काम करता था।


