आइसुलेशन वार्ड में भर्ती मरीज खिड़की से कूदा:अजमेर के JLN अस्पताल में तीन दिन से भर्ती था, उपचार जारी

अजमेर के आइसुलेशन वार्ड की तीसरी मंजिल में भर्ती युवक अचानक खिड़की से कूद गया। परिजन के चिल्लाने पर अन्य लोग नीचे पहुंचे और उसे इमरजेंसी में लेकर गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक तीन दिन से यहां भर्ती था। वह गलत दवा खाने से बीमार हो गया था। युवक का नाम देवरिया निवासी सोनू पुत्र पांचू रावत है। मरीज के मौसा धन्नासिंह रावत ने बताया कि-देवरिया निवासी 19 साल का सोनू पुत्र पांच रावत की तीन दिन पहले तबीयत खराब हुई तो घर पर रखी दवा ले ली। जिससे उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई और उसे जेएलएन अस्पताल अजमेर लेकर आए। जहां उेस आइसुलेशन वार्ड में भर्ती किया। यहां तीन दिन से उसका ध्यान रख रहे थे और उपचार चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे अचानक वह उठा और मौसी प्रेम को धक्का देते हुए खिड़की से नीचे कूद गया। चिल्लाने पर अन्य लोग तीसरी मंजिल से नीचे गए और वहां उसको चोट लगी थी। उसे लेकर इमरजेंसी में गए। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। धन्नासिंह ने बताया कि युवक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। मां व बाप की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। एक बड़ा भाई उसको सम्भालता है। सोनू कई दिनों से डिप्रेशन में था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *