आईआईटी जम्मू में क्षमता विकास कार्यशाला, राजनांदगांव के 4 शिक्षकों का चयन

राजनांदगांव| पीएमश्री योजना के तहत राजनांदगांव जिले के 4 शिक्षकों का चयन आईआईटी जम्मू में आयोजित होने वाली पांच दिवसीय क्षमता विकास कार्यशाला के लिए हुआ है। यह कार्यशाला समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा पीएमश्री योजना के तृतीय एवं चतुर्थ चरण में चयनित स्कूलों के शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है। चयनित शिक्षकों में राजनांदगांव ब्लॉक के पीएमश्री सर्वेश्वर दास निगम उत्कृष्ट विद्यालय से वेदप्रकाश साहू, पीएमश्री सेजेस छुरिया से लक्ष्मी यादव, पीएमश्री सेजेस डोंगरगढ़ से भुनेश्वरी जंघेल और पीएमश्री सेजेस डोंगरगांव से वासुदेव साहू शामिल है। कार्यशाला 4 से 8 सितंबर तक चलेगी जिसमें राज्य के कई जिलों से 140 शिक्षक शामिल होंगे। कार्यशाला में विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आईआईटी जम्मू के वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा संवाद, व्याख्यान और व्यावहारिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक पद्धतियों, प्रयोगों और शैक्षणिक नवाचारों से अवगत कराया जाएगा। वे अपनी कक्षाओं में छात्रों को अधिक प्रभावी तरीके से पढ़ा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *