आईएमए के नववर्ष मिलन समारोह में चिकित्सकों ने गीत-संगीत से समां बांधा

कोटा| इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोटा की ओर से निजी रिसोर्ट में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आईएमए कोटा अध्यक्ष डॉ. के. श्रृंगी, सचिव डॉ. मनीष बोहरा सहित शहर के करीब 130 चिकित्सक सदस्य अपने परिवार संग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान चिकित्सकों और उनके परिजनों ने गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया । समारोह को संबोधित करते हुए आईएमए कोटा अध्यक्ष डॉ. के. श्रृंगी ने कहा कि आईएमए केवल चिकित्सकीय संगठन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और पारिवारिक भावना से जुड़ा सशक्त मंच है। वर्ष 2025 आईएमए कोटा के लिए उपलब्धियों और सक्रिय सहभागिता का वर्ष रहा है। आईएमए कोटा सचिव डॉ. मनीष बोहरा ने कहा कि आईएमए कोटा एक सशक्त और समर्पित टीम के रूप में निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. कुलदीप राणा, डॉ. दिवाकर शर्मा, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. रवि वाया, डॉ. राकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ और युवा चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों के आयोजन हुए। चिकित्सकों और उनके परिवारों ने नववर्ष का स्वागत किया। आईएमए कोटा के नववर्ष मिलन समारोह में शामिल चिकित्सक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *