आईजी और रांची के एसएसपी ने की कार्रवाई:छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में महिला थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

अपर बाजार स्थित एक स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में लापरवाही बरतने वाली महिला थाना प्रभारी ​िंपंकी साव सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें कोतवाली थाना में तैनात एएसआई सनातन हेम्ब्रम, मुंशी अविनाश कुमार, महिला थाना में पदस्थापित एएसआई उषा कुमारी और थाना स्टाफ उर्मिला कोरबा शामिल हैं। आईजी अखिलेश झा और एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। एसएसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा के निलंबन और विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा भी डीआईजी से की है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर ​नहीं लिया एक्शन: महिला थाना प्रभारी और अन्य निलंबित पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि स्कूल प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद भी उन्होंने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। इससे पहले 14 दिसंबर को भी बरियातू थाना के एएसआई शंकर ठाकुर व मुंशी शशि कुमार को निलंबित किया गया था। दोनों ने मोबाइल गुम होने की शिकायत लेकर थाने आई आवेदिका का आवेदन न लेकर लालपुर थाना जाने की सलाह दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *