झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी है। परीक्षा में पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की खंडपीठ ने मंगलवार को यह आदेश दिया। कोर्ट ने सरकार से कहा कि वह पेपर लीक होने के संबंध में दर्ज शिकायत पर परीक्षा संचालन अधिनियम-2023 के तहत एफआईआर दर्ज कराएं और जांच रिपोर्ट सौंपें। मामले की अगली सुनवाई अब 22 जनवरी को होगी। हालांकि कोर्ट के इस आदेश से जेएसएससी में चल रहे अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 20 जनवरी तक चलेगा। इससे पहले सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता प्रकाश कुमार के वकील ने कहा-अभ्यर्थी सिर्फ इतना चाहते हैं कि गड़बड़ी की जांच हो। दो बार हुई परीक्षा, दोनों बार ही पेपर लीक छात्र नेता देवेंद्र महतो को पुलिस ने छोड़ा सीजीएल परीक्षा को लेकर सोमवार को हिरासत में लिए गए छात्र नेता देवेंद्र महतो सहित अन्य को रिहा कर दिया गया। मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


