आईटीआई के छात्रों ने मॉडल और चित्रकला में दिखाई अपनी प्रतिभा

दुर्ग | छत्तीसगढ़ राज्य रजत महोत्सव के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग में जिला स्तरीय मॉडल, शिल्पकला प्रतियोगिता और रंगोली एवं पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों दुर्ग, भिलाई, पाटन, धमधा, रसमड़ा और लिटिया आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित किया गया। प्रतियोगिता ने न केवल प्रशिक्षणार्थियों की प्रतिभा को उजागर किया, बल्कि सामूहिक उत्साह और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्था के सभी प्रशिक्षण अधिकारी, प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *