जांजगीर | शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में 26 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस कैंप का संचालन टाटा मोटर्स क्वेस कॉर्प लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो कैम्पस रिक्रूटमेंट पार्टनर के रूप में चयनित है। कैम्प में आईटीआई पास विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


