जांजगीर| पंचायत संचालनालय अंतर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिले में संविदा पदों जिला समन्वयक और संकाय सदस्य की भर्ती के लिए 15 जनवरी तक आवेदन मंगाए गए थे। चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के बाद पात्र‑अपात्र की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है।


