राजनांदगांव| शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे से मेराकी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मुंद्रा सोलर प्राइवेट लिमिटेड (अडानी सोलर) और अडानी न्यू इंडस्ट्री (अडानी विंड) मुंद्रा कच्छ गुजरात के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस में सभी शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 28 वर्ष के केवल पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।


