आईटीबीपी ने नेलवाड़ में बांटा जरूरत का सामान

भास्कर न्यूज | बेनूर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आईटीबीपी 29वाहिनी नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ अंचल के जरूरतमंद लोगों की मदद तथा हरसंभव उनकी सहायता भी करती रही है। इसी क्रम में कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल के मार्गदर्शन में गुरुवार को सीओबी नेलवाड़ में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत पांच गांव गोहड़ा, चिंगनार, फूटानचांदागांव, कस्तूरवाड़ एवं मैनपुर के ग्रामवासियों को रोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही रोजाना उपयोग में आने वाले सामान जैसे साइकिल, दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाईकिल, खेलकूद सामग्री वालीबॉल नेट, फुटबाल नेट, बैडमिंटन रैकेट, बैडमिंटन नेट, मच्छरदानी एवं माताओं-बहनों के लिए सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ ही निशुक्ल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शामिल स्थानीय ग्रामीणों की मेडिकल जांच एवं दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के अधिकारी दुष्यंत राज जायसवाल, द्वितीय कमान अधिकारी दीपक कुमार सेमेल्टी, डॉ रिशुपाल सिंह वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं निरीक्षक हरिओम एवं “अ “समवाय नेलवाड़ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि आईटीबीपी इस क्षेत्र मंे आप सबकी सेवा व सुरक्षा के लिए तैनात है किसी भी ग्रामीण की कोई समस्या होती है तो हमसे मिल सकते हैं आईटीबीपी हमेशा आप लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। वाहिनी द्वारा ग्रामीणों, छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाये जा रहे भर्ती परिक्षा जैसे भारतीय सेना में अग्निवीर, बस्तर फाइटर एवं एसएससी (जीडी )आदि कर तैयारी, शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा का निशुल्क कोचिंग सीओबी नेलवाड़ के द्वारा आयोजन किया जा रहा है इसके बारे मंे बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम मे शामिल होने व इसे सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया व उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना की। चिकित्सा शिविर मे आये सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति व गर्मियों के मौसम मंे होने वाली बीमारियों के बारे मे जागरूक किया साथ ही स्वयं की साफ-सफाई, रहन सहन व खानपान के प्रति भी सजग रहने प्रेरित किया। नेलवाड़ की महिलाओं व छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत उपस्थित सभी स्थानीय ग्रामीणों के लिए जलपान का आयोजन भी करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *