लुधियाना| इनडायरेक्ट टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन (आईटीसीए), लुधियाना ने वर्ष 2026 के लिए अपनी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया है। वर्ष 2016 में स्थापित यह एसोसिएशन जीएसटी एवं अन्य अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का प्रतिनिधित्व करती है। इस अवसर पर सीए राजीव के शर्मा को एक बार फिर एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। वे वर्ष 2025 में भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सीए अमनजोत कौर को उपाध्यक्ष, सीए विशाल गर्ग को सचिव तथा सीए पंकज सिंगला को संयुक्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं सीए राजीव बंसल, सीए ऋषि टायल और सीए राहुल अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए राजीव के. शर्मा और सचिव सीए विशाल गर्ग ने बताया कि आईटीसीए का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों को कर कानूनों के निर्माण एवं सुधार में सहयोग देना, अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अपने पेशे में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मंच प्रदान करना है।


