भास्कर न्यूज | लुधियाना भारत के प्रमुख साइकिल ब्रांड्स एवन साइकिल्स ने वीरवार को टी-20 लीग 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा की। इसमें वह फ्रेंचाइजी का आफिशियल साइक्लिंग पार्टनर होगा। यह जुड़ाव दो प्रतिष्ठित भारतीय ब्रांड्स को एक साथ लाता है, जो खेल के प्रति प्यार, युवाओं और पूरे देश में हाई एड्रेनालाइन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत जुड़ाव साझा करते हैं। इस स्पान्सरशिप के माध्यम से एवन साइकिल्स फिटनेस के साझा विजन को स्थापित करने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए मुंबई इंडियंस के साथ साझेदारी करेगा। इस सहयोग का जश्न मनाने के लिए एवन साइकिल्स एमटीबी रेंज में एक विशेष एडिशन को-ब्रांडेड साइकिल पल्टन लांच कर रहा है। इस जुड़ाव, के बारे में बात करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार सिंह पाहवा और ऋषि पाहवा ने कहा कि- एवन साइकिल्स महत्वाकांक्षा, निरंतरता और जीतने वाली मानसिकता का प्रतीक है। ऐसे मूल्य जो मुंबई इंडियंस के साथ दृढ़ता से मेल खाते हैं। ज्वाइंट एमड़ी मनदीप सिंह पाहवा ने कहा कि टी 20 लीग देश के युवाओं और पारिवारिक दर्शकों के लिए सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेलों में से एक है। मुंबई इंडियंस के साथ हाथ मिलाने से हमें पूरे देश में अपनी पहुंच को मजबूत करने में मदद मिलती है।


