आईडी यूज करनी नहीं आई, तो क्लर्क ने प्राइवेट को थमाई, काबू

भास्कर न्यूज| लुधियाना विजिलेंस द्वारा आरटीओ ऑफिस में एजेंटों की धर पकड़ जारी है। 5 एजेंटों को गिरफ्तार करने के बाद 2 सोसायटी के मुलाजिम और एक सरकारी कर्मचारी (क्लर्क) को पूछताछ के लिए विजिलेंस ऑफिस बुलाया गया था। इसमें 2 सोसायटी के मुलाजिमों को गिरफ्तार किया था। परंतु अब सरकारी कर्मचारी रशपाल को भी विजिलेंस ने अरेस्ट कर लिया है। बतां दे कि रशपाल को ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का इंचार्ज बनाया गया था। रशपाल डीएल ट्रैक सेक्टर-32 पर बहुत कम ही जाते थे। सरकारी आईडी को सही तरीके से चलाना नहीं आता था तो उन्होंने अपनी आईडी सोसायटी के मुलाजिम को चलाने के लिए दी हुई थी। इसके बाद सोसायटी के मुलाजिम सरकारी आईडी का गलत इस्तेमाल करते हुए एजेंटों से पैसे लेकर लाइसेंस बना देते थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को विजिलेंस की 2-3 मुलाजिमों द्वारा पकड़े गए एजेंट को साथ लेकर डीसी ऑफिस की बेसमेंट का दौरा किया। जहां पर एजेंट बैठते है उनकी सीटों पर गए परंतु वहां मौके पर कोई भी नहीं मिला। विजिलेंस द्वारा 4 दिन पहले भी डीसी ऑफिस की बेसमेंट में जाकर पूछताछ की थी। वहीं, विजिलेंस के अधिकारियों के मुताबिक एक एजेंट को अमृतसर जूडिशियल भेज दिया गया है, बाकियों को भी भेजा जाएगा। सरकारी कर्मचारी रशपाल को अरेस्ट कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *