अलग-अलग थानों की पुलिस ने की कार्रवाई, नशा तस्करी के आरोप में 8 धरे

भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने नशा तस्करी के आरोप में 8 लोगों को काबू किया है। इनके कब्जे से 142 ग्राम हेरोइन, 20 किलोग्राम चूरा-पोस्त, 85 नशीली गोलियां और 1560 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। जबकि एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों को अलग-अलग थानों की पुलिस ने काबू किया है। पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ जारी है। पहले मामले में सीआईए-2 की पुलिस टीम ने एक आरोपी को 70 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। आरोपी का नाम अमृत सिंह है, वह गांव कूमकलां का रहने वाला है। उसे गांव लक्खोवाल की दाना मंडी के शेड के नीचे ग्राहकों का इंतजार करते हुए काबू किया। दूसरे मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने हरगोबिंद नगर के रहने वाले अभिनंदन कुमार को काबू किया। उससे 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। तीसरे मामले में थाना शिमलापुरी की पुलिस टीम ने मोहल्ला गोबिंद नगर के रहने वाले सागर वर्मा को काबू किया। उससे 35 ग्राम हेरोइन व 1560 रुपए बरामद किए गए। चौथे मामले में थाना डाबा की पुलिस ने आस्था कॉलोनी, कंगनवाल के रहने वाले अंकित को काबू किया। उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले में थाना साहनेवाल की पुलिस ने बाइक सवार आजाद नगर के रहने वाले अभिषेक कुमार को काबू किया। उससे 7 ग्राम हेराईन बरामद की गई। जबकि आरोपी का साथी सतगुरु नगर निवासी विजय कुमार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। पांचवें मामले में थाना साहनेवाल की पुलिस टीम ने गांव साहनी के रहने वाले अमरदीप सिंह को काबू किया। उससे 85 नशीली गोलियां बरामद की गई। छठे मामले में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गगनदीप कॉलोनी, भट्टियां के रहने वाले साजन व उसके साथी विजय कुमार को काबू किया। उनसे 20 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *